कड़ी निगरानी एवं गोपनीयता के साथ परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाए गए प्रश्न पत्र
Mar 17 2023
ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह शुक्रवार को सुबह से ही भ्रमण पर निकले। उन्होंने पुलिस थाना इंदरगंज व कंपू में अपनी मौजूदगी में विधिवत रूप से प्रश्नपत्र के बॉक्स निकलवाकर पूरी गोपनीयता और कड़ी निगरानी के साथ संबंधित परीक्षा केन्द्रों तक भिजवाये। कलेक्टर श्री सिंह ने टकसाल स्कूल एवं कन्या विद्यालय ठाठीपुर में बने परीक्षा केन्द्र सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।
जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने मुरार व गोले का मंदिर पुलिस थाना पहुँचकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा के प्रश्नपत्र निकालने की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया। इसी तरह एडीएम एचबी शर्मा पुलिस थाना झाँसी रोड सहित अन्य पुलिस थानों पर पहुँचे। जिले के सभी एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारी थानों व परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचे।
जिले में बनाए गए सभी 92 परीक्षा केन्द्रों तक कड़ी निगरानी एवं पूरी गोपनीयता के साथ प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस थाने से प्रश्नपत्र निकालने से लेकर और पूरी गोपनीयता के साथ परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्र खुलने तक पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









