घर की छत पर मिला युवक का शव, पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए

Mar 16 2023

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के पारदी मोहल्ला गली नंबर पांच निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो ना तो मृतक के कोई चोट मिली और ना ही ऐसा कोई साक्ष्य जिससे हत्या की पुष्टि हो। पुलिस ने संदेह के चलते मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है। मृतक का पीएम के बाद उसके परिजनों ने थाने के सामने शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की खबर लगते ही पुलिस अधिकारियों पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को दोषियों पर कार्रवाई करने का तरीका चक्का जाम खुलवा दिया। कुछ दिन पहले गोली मारने के चलते मृतक के परिजन पकड़े गए थे और जेल भेजे गए हैं। जिन पर हत्या का आरोप लगाया वह हत्या के प्रयास के मामले में फरियादी है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
झांसी रोड थाना क्षेत्र के पारदी मोहल्ला गली नंबर पांच निवासी 32 वर्षीय रघुवीर पारदी पुत्र करण सिंह पारदी की गुरूवार तडक़े मौत हो गई। रघुवीर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे पता चल सके कि उसकी हत्या की गई है। शंका को देखते हुए पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन मृतक का शव लेकर थाने के सामने जा पहुंची और चक्काजाम कर दिया परिजनों का आरोप था कि पुलिस हत्या करने वाले आरोपी को नहीं पकड़ रही है वही चक्का जाम की खबर लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
चक्का जाम कर रहे मृतक के भाई दीपू पारदी का कहना है कि मेरा भाई रघुवीर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पारदी मोहल्ले में रह रहा था और हम तीन भाई पारस विहार कॉलोनी में अपने पुराने मकान पर रह रहे थे कल रात संजू पाल और चार अन्य दोस्त उसके भाई रवि के घर आए थे और मेरा भाई का मुसाफिर दबाकर उसकी हत्या कर दी मुंह दबाते हुए मेरी भाभी ने देखा है। मेरी भाई की हत्या करने के बाद उसके सबको छत पर फेंक कर भाग गए थे पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है जिसने मेरे भाई की हत्या की है वह भी गुंडा प्रवृत्ति का है और उसका कोई अपराध पंजीबद्ध है।
सीएसपी रत्नेश तोमर का कहना है कि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गत रात मौत हुई है। मामले का पता चलते ही थाने का बल मौके पर पहुंचाया गया था। मृतक के शव को पीएम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर चक्का जाम कर दिया था। मृतक के परिजनों को सख्त कार्रवाई करने का अधिकार चक्का जाम खुलवा दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।