मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, एक युवक घायल

Mar 16 2023

ग्वालियर। डबरा नगर के चांदपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली पर बैठा व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद घायल को डबरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिया भर्ती कराया गया है।
बता दें कि नगर के चांदपुर चौराहे के पास हाईवे पर गुरूवार को ग्वालियर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर नंबर एनएल 1 एसी 0784 के ड्राइवर ने लापरवाही से कंटेनर को चलाते हुए मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट कर दूसरी दिशा में हो गया।
अचानक हुई टक्कर से ट्रैक्टर चला रहा युवक तो बच गया पर ट्रॉली पर बैठा युवक घनश्याम घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से डबरा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद कंटेनर चालक और क्लीनर गाड़ी को मौके पर खड़ा छोडक़र ही भाग गए। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।