261 चालान कर एक लाख पंद्रह हजार जुर्माना वसूला

Mar 16 2023

ग्वालियर। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। यातायात पुलिस ने 261 वाहन चालकों के चालान कर एक लाख पंद्रह रुपए का जुर्माना वसूला। 
यह जानकारी देते हुए डीएसपी नरेश बाबू अन्नौटिया ने बताया कि शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर एएसपी मोती उर रहमान के नेतृत्व में शहर भर में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इन दिनों पुलिस जहां यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की धरपकड़ कर रही है वहीं दूसरी ओर रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। 
श्री अन्नौटिया ने बताया कि एक ओर जहां यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को हिदायत भी द जा रही है कि वह यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाए जिससे शहर में तेजी से बढ़ रहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वाहनों को सुविधाजनक तरीके से चलाएं जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।