ओजस्विनी विचार मंच ने फाल्गुनी रंगोत्सव एवं वार्षिकोत्सव मनाया

Mar 16 2023

ग्वालियर। ओजस्विनी विचार मंच द्वारा मंच की चतुर्थ वर्षगांठ रंगोत्सव के साथ संस्कारधाम शिशु मंदिर मुरार में पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाई। जिसमें लगभग 70 बहनें उपस्थित थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुशीला माहौर प्राचार्य वीआरजी कॉलेज मुरार थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता अत्री प्रधानाचार्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की संरक्षक प्रो. राजरानी शर्मा ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ विचार मंच की कार्यकारिणी और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथि स्वागत श्रीमती मीरा गुप्ता श्रीमती मीना शर्मा एवं बेबी शर्मा ने किया। मंच की उपाध्यक्ष डॉ रितु नामधारी एवं सचिव श्रीमती नीलम शुक्ला ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। संपूर्ण कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने का दायित्व मंच की स्तंभ सदस्या श्रीमती नंदिता चतुर्वेदी ने बखूबी निभाया। ओजपूर्ण प्रस्तावना मंच की सह सचिव डॉ मंदाकिनी शर्मा ने रखी। गणेश वंदना बहन स्मिता कांटे ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें होली के गीत और भजन और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। 
इसमें डॉ नीतू भारद्वाज, श्रीमती निधि मिश्रा, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती अर्चना, श्रीमती रचना सोलंकी, श्रीमती प्रेक्षा, श्रीमती तुलसी अग्रवाल, श्रीमती नीलम शुक्ला, श्रीमती मोहिनी अग्रवाल एवं रितिका बिटिया ने भाग लिया। सभी बहनों ने मिलकर सामूहिक गीत एवं सामूहिक भोज का आनंद लेते हुए फूलों की होली से एक दूसरे को सरोबार किया। अंत में आभार प्रदर्शन ओजस्विनी विचार मंच की अध्यक्ष डॉ कल्पना शर्मा द्वारा किया गया।