अल्पविराम से जुडऩा आनंद का माध्यम है-कटियार

Mar 15 2023

ग्वालियर। राज्य आनंद संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में जनपद मुरार के प्रतिभागियों के साथ एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष दिलराज किरार, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार एवं जिला परियोजना समन्वयक रविंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ दिनेश चाकणकर ने प्रार्थना के साथ किया। राज्य आनंद संस्थान एवं अल्पविराम का परिचय हेमंत निगम ने वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। डॉ. रूपा आनंद एवं सुश्री भारती शाक्य द्वारा जीवन का लेखा-जोखा टूल्स के द्वारा सहयोग से मदद, सहायता एवं जीवन से जुड़े दुख के पहलुओं को अपने स्वयं के अनुभव से व्यक्त किया। 
कार्यशाला में केके बुटोलिया ने रिश्तो में विश्वास के भाव के महत्व को बताते हुए बताया कि जितना हम अपने अंदर संबंध का भाव सुनिश्चित कर संवाद करते हैं, तो अपने आपसी मतभेद दूर होते हैं। हेमंत त्रिवेदी एवं दिनेश चाकणकर ने अपने जीवन के रिश्ते सुधारने की यादें साझा की। मास्टर ट्रेनर श्री अंशुमान शर्मा ने संपर्क, सुधार, सुदिशा का सत्र लेते हुए स्वयं के परिवर्तन की कहानी साझा की। 
इसी क्रम में गजेंद्र सरकार ने फ्रीडम क्लास के माध्यम से अपने जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव एवं निरंतर चल रही शुद्धि की प्रक्रिया को सांकेतिक प्रतीकों के माध्यम से प्रस्तुत किया। 
जिला संपर्क व्यक्ति हेमंत त्रिवेदी ने आभार प्रकट करते हुए निरंतर अल्पविराम को जीवन में उतारने के भाव व्यक्त किए। सभी प्रतिभागियों ने अल्पविराम से संबंधित फीडबैक देते हुए अपनी शेयरिंग की। कार्यक्रम का समापन सुश्री भारती शाक्य के प्रेरणा गीत के माध्यम से हुआ।