गर्भवती मातायों की देखवाल करना हम सब की पहली प्राथमिकता-नीलम दीक्षित
Mar 15 2023
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ग्वालियर शाखा द्वारा फूलबाग स्थित सेंटर पर गर्भवती महिलाओं की जांच हेतु एक जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं की जांच डॉक्टर भारती आर्य द्वारा कर उन्हें परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। महिलाओं का हिमोग्लोबिन बीपी वेट लिया गया एवं धात्री महिलाओं को भी पोषण आहार संबंधी जानकारी दी गई एवं एवं हर महा फ्री चेकअप करवाने के लिए बोला गया।
शिविर में मुख्य अथिति संस्था ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी, उन्होने सभी महिलाओ को उनके पोषण आहार पर विस्तार पूर्वक समझाया उन्होंने अपने उधवोदन यही कहा की गर्भवती मातायों की देखरेख करना हम सब का कर्तव्य है।
शिविर के माध्यम से संस्था के काउंसलर श्रीमती पूजा शर्मा द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग की गई एवं एएनएम श्रीमती रीजा टिटी द्वारा दवा वितरण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती गीता सूर्यवंशी एवं कुमारी रानी नरवरिया द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया साथ ही उन्हें सही सलाह भी दी गयी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय नागरिक एबं पैरामेडिकल छात्र छात्रायों की मुख्य भूमिका रहीं। शिविर के अंत में सभी का आभार स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती गीता सूर्यवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की और से पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से 67 महिलायों ने लाभ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









