माइक टू में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Mar 14 2023
ग्वालियर। एफटीएस एकल युवा ग्वालियर चैप्टर द्वारा ओपन माइक 2.0 का आयोजन दीनदयाल मॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गयी, जिसके बाद पोद्दार स्कूल के बच्चों द्वारा बांसुरी, ड्रम, कीबोर्ड के माध्यम से प्रस्तुति दी। ओपन माइक 2.0 में 30 प्रविष्टियां आई, जिसमें एक से एक शानदान प्रस्तुति देखने को मिली।
एकल युवा की अध्यक्ष संचिता गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद एवं बेसहारा बच्चों की एजुकेशन के लिए फण्ड रेजिंग था। एकल युवा टीम अपने मिशन को लेकर कटिबद्ध है तथा आगे भी ऐसे आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम में द लाइव रेस्टोरम, दिन दयाल मॉल, द सॉर्टेड स्क्वायर द्वारा सह-भागीदारी की गई थी। इसमें पोएट्री, सिंगिंग, डांसिंग आदि स्किल्स पार्टिसिपेंट्स के लिए रखी गई थी। कार्यक्रम के दौरान किसी बच्चे ने कविता के माध्यम से नारी का दर्द बताया तो किसी ने स्टोरीटेलिंग के माध्यम से दिल की दास्तान बताई। किसी ने गजल सुनाई तो किसी ने अपने डांस से सबको हिला कर रख दिया। छोटे बच्चों का परफॉरमेंस बड़े लोगों से कम नहीं था।
एकल युवा की अध्यक्ष संचिता गुप्ता द्वारा एकल युवा की कार्यप्रणाली और मिशन पर प्रकाश डाला गया, इवेंट के जज प्रसिद्ध कवि रामानुज पराशर, क्लासिकल डांसर देवश्री सहस्रबुद्धे थे। मंच संचालन साक्षी चैहान, आभार व्यक्त एकल युवा के वाईस प्रेसिडेंट आयुष खंडेलवाल द्वारा किया गया। इवेंट को सॉर्टेड स्क्वायर द्वारा स्पांसर किया गया था। इवेंट के अंत में बेस्ट परफॉर्मर्स को अवार्ड तथा सभी को सर्टिफिकेट्स दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संचिता गुप्ता, मेंटर अंजलि बत्रा, शाम्भवी जैन, मृदुला वैश्य, आयुष खंडेलवाल, प्रशांत भगोरिया, डॉ. अलका शर्मा, सोनल वैश्य, रोहित रजक, ऋतु जैन, गोपी भगवानी, अंकित शर्मा आदि का सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









