कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 95 आवेदकों की हुई सुनवाई

Mar 14 2023

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार लगभग 95 आवेदक अपनी समस्यायें लेकर पहुँचे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी एवं अपर कलेक्टर एचबी शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। 
जनसुनवाई में बहुत से जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में लगभग 70 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही दो दर्जन से अधिक आवेदन निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को सीधे सौंपे गए।