आधार में संसोधन के लिए लगी चेंबर भवन में भारी भीड़

Mar 14 2023

ग्वालियर। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आधार में संसोधन के लिए लगे शिविर में तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने आधार में संसोधन कराया। चेबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार से लोगों की भीड़ उमड़ रही है उससे शिविर को एक-दो दिन के लिए और बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संभवत: एक-दो दिन के लिए शिविर को और बढ़ाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आधार कार्ड में संसोधन को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा महाराज बाड़ा स्थित पोस्टऑफिस के सहयोग से आधार कार्ड संसोधन शिविर का आयोजन चेंबर भवन में किया जा रहा है। 
मंगलवार तीसरे दिन सुबह से ही आधार में संसोधन कराने वालों का सैलाब सा उमड़ पड़ा। लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार आधार कार्ड में न सिर्फ संसोधन कराया बल्कि आधार को अपडेट कराने का कार्य भी बड़ी संया में लोगों ने करवाया। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इस समय शहर के साथ-साथ प्रदेश भर में प्रदेश सरकार की योजना लाड़ली बहना योजना की चर्चा जोर-शोर से है। यही कारण है कि आधार में संसोधन कराने आने वालों में अधिकाधिक संख्या महिलाओं की नजर आ रही है। यहां पूर्णत: निशुल्क संसोधन किया जा रहा है जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने आधार कार्ड में संसोधन कराने के लिए पहुंच रहे हैं।