फैशन शो ने बांधा समा, राधा-कृष्ण की फूलों की होली से महक उठा वातावरण

Mar 14 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था द्वारा अन्तेर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्टेशन स्थित एक होटल में फैशन शो का आयोजन किया गया। सात दिन तक चले वूमेंस वीक सेलिब्रेशन कि जोरदार समाप्ति कि गयी साथ ही होली मिलन भी मनाया गया । जिसमे 100 से अधिक महिलाओं ने जोश उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत किया फिर फूलो की होली खेली गयी। जिसमे जेसीएस और नॉन जेसीएस दोनों मेंबर्स ने पार्टिसिपेट किया। कार्यके्रम के चीफगेस्ट अजीत गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जॉन प्रेसिडेंट जेसी मनोज चौरसिया , अतिथि के रूप में जॉन
वॉइस प्रेसिडेंट रीजन बी जेसी आनंद मिश्रा,जॉन डायरेटर लेडी जेसी एचजीएफ ललिता बंसल, पीईवीपी जेएफएफ कविता सोनी संस्था की संरक्षक जेएफडी शीतल गर्ग रही।जज नीरू दीक्षित ,जॉन वॉइस प्रेसिडेंट रीजन ए जेसी अमृता शर्मा रही। 
संस्था में अह्म भूमिका निभाने वाली पीआरओ अंजलि शिवहरे ने बताया कि सबसे पहले आस्था वाचन हुआ। वेलकम स्पीच अध्यक्ष जेएफएम वंशिका रजवाड़े ने दी। शिखा डांस एकेडमी की संचालिका, शिखा सोनी ने बहुत ही शानदार देवी स्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संस्था किमहिलाओ ने भी बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया। जेसी नेहा अग्रवाल और जेसी सोनल अग्रवाल ने राधा कृष्ण बनकर फूलो से होली खिलाकर कार्यक्रम में अलग ही समा बांध दिया। सभी गेस्ट को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।आभार सचिव जेसी प्रियंका अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में संयोजिका जेसी अन्नू चोपड़ा सहित अन्नू, नीरू ,पूर्णिमा, सोनाली, राम, नेहा, नेहा अग्रवाल, सोनल ज्योत्सना, शिल्पा, पिंकी, सरिता गीता सोनी, आशा पाठक, किरण दीपिका, यशा सोनी पल्लवी, संस्था कि समस्त टीम उपस्थित रही।
यह रहे प्रतियोगिता में विजयी
बेस्ट हेयर स्टाइल..नीरू गुप्ता
बेस्ट अपीरेंस...विजेता भधोरिया
बेस्ट स्माइल... अनु चोपड़ा
बेस्ट ड्रेस...अरुणा शर्मा
बेस्ट कॉस्ट्यूम... नेहा अग्रवाल
बेस्ट वॉक...मोहिनी देओल
फैशन क्वीन...वंदना पाठक
बेस्ट कॉन्फिडेंट लेडी... स्तुति सोनी
फेस ऑफ प्रेरणा..नीरू गुप्ता
फेस ऑफ प्रेरणा... शिल्पा अग्रवाल