हथियारों सहित बदमाश पकड़ा कट्टा, पिस्टल और कारतूस व एक्टिवा गाड़ी बरामद
Mar 13 2023
ग्वालियर। हथियार लेकर आए एक बदमाश को क्राइम ब्रांच व सिरोल थाना पुलिस ने वुड्स रेजीडेंसी के पास से पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश से तलाशी में एक कट्टा, एक पिस्टल और जिन्दा कारतूस बरामद किए हंै। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से हथियार बरामद होते ही मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है कि वह हथियार बेचने आया था या फिर किसी वारदात को अंजाम देने आया था।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बदमाश हथियार लेकर आया है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमर ङ्क्षसह सिकरवार, सिरोल थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह धाकड़ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और दो टीमों को बदमाश की तलाश में रवाना किया और जब पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वुड्स रेजीडेंसी के पास पहुंची तो एक युवक एक्टिवा लेकर खड़ा दिखाई दिया। युवक की नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी युवक ने भागने का प्रयास किया।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने युवक को घेर लिया तो संदेही युवक अपनी एक्टिवा को छोडक़र गलियों से भागा तो पुलिस भी उसके पीछे भागी और करीब दस मिनट की भाग-दौड़ के बाद पुलिस ने संदेही युवक को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो कारतूस व कट्टा बरामद हुआ और जब उसकी एक्टिवा की तलाशी ली तो एक्टिवा से एक पिस्टल बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान शिव प्रताप राणा पुत्र नरेन्द्र राणा निवासी आर्य नगर मुरार के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह हथियार बेचने या फिर किसी वारदात को अंजाम देने आया था।
आरोपी को पकडऩे में अमित शर्मा, रंजीत सिंह, मुकेश चौहान, दिनेश राजावत, अवधेश सिंह, असीम कृष्ण, सुमित शर्मा, प्रमोद शर्मा, मातादीन, अरविन्द सिंह, जगजीवन और सर्वेश की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









