ठेला ले गया चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

Mar 13 2023

ग्वालियर। तीन चोर एक ठेला चोरी कर ले गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के दानाओली में सोमवार की तडक़े की है। घटना का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
निम्बाजी की खो निवासी जण्डेल सिंह राजावत पुत्र नारायण सिंह पल्लेदारी करता है और पल्लेदारी के लिए उसने एक ठेला लिया हुआ है। बीती रात वह रोजाना की तरह आपना ठेला दानाओली स्थित मेवा वाली गली में लॉक लगाकर खड़ा कर गया था। सुबह जब वह आया तो पता चला कि ठेला गायब है। इसका पता चलते ही पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।