गाय ने सींग से लडक़े को उठाकर पटका, पैरों से रौंदा
Mar 13 2023
ग्वालियर। एक आवारा गाय ने 15 साल के स्टूडेंट पर हमला कर दिया। गाय ने पहले उसे सींग से उठाकर जमीन पर पटका, फिर पैरों से रौंदने लगी। छात्र किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। इसके बाद गाय ने आधा दर्जन वाहनों और कई लोगों को टक्कर मारी। करीब 40 मिनट तक गाय सडक़ पर उत्पात मचाती रही। घटना रविवार रात की है। नगर निगम ने गाय को एक घंटे में रेस्क्यू कर पकड़ा और उसे गोशाला पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है।
राम मंदिर चौराहे पर रविवार की रात छात्र ऋषि प्रजापति (15) बाजार से घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आई गाय ने उसे सींग से मारकर उछाल दिया। वह सडक़ पर गिरा तो गाय अपने पैरों से बुरी तरह से उसे रौंदने लगी फिर सींग से भी हमला किया। इसी समय गाय असंतुलित होकर गिर पड़ी और वह वापस उसे उठाने लगी। लेकिन उससे पहले ही उसने किसी तरह खुद को वहां से अलग किया।
एक घंटे में निगम की टीम ने पकड़ा
इसके बाद गाय ने सडक़ पर उत्पात मचाते हुए गुजर रहे करीब 6 से 7 वाहनों को टक्कर मारी। जब गाय बेकाबू होने लगी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। निगम का अमला मौके पर पहुंचा और उत्पात मचा रही गाय को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पकडक़र काबू किया। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं।
पीडि़त छात्र ऋषि प्रजापति ने बताया कि मैं कैलाश टॉकीज से आ रहा था तो वहां पर काफी भीड़ लगी थी। मैं देखने के लिए रुका ही था कि पीछे से एक बेकाबू गाय ने टक्कर मार दी। मैं गिरकर उठा और दौड़ा तो उसने फिर टक्कर मार दी। वो मेरे ऊपर बैठ गई थी। फिर वह तीसरी बार टक्कर मारती उससे पहले मैं वहां से दौड़ लगाकर भाग गया। कुछ देर के लिए तो मुझे ऐसा लगा कि मैं आज मर जाऊंगा, क्योंकि जब वह मेरे ऊपर बैठी थी तो काफी भारी थी, पर मै किस्मत से बच गया।
ग्वालियर नगर निगम के उपायुक्त सतपाल सिंह का कहना है कि नगर निगम का अमला हर रोज शहर की सडक़ों से 15 से 20 आवारा मवेशी पकड़ता है, लेकिन उसके बाद भी मवेशी कम नहीं होते। यह समय कुछ ज्यादा ही मवेशी गांव से शहर की तरफ आ जाते हैं। जिस कारण नगर निगम कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









