यातायात नियमों के उल्लंघन पर 71 चालान काटे
Mar 13 2023
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देशन एवं एएसपी मोतिउरहमान के मार्गदर्शन मे महाराज बाड़ा, इंदरगंज, गोला का मंदिर, हजीरा, फूलबाग, सिटी सेंटर आदि स्थानों पर यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई जिसमे काली फिल्म के-11, बिना नंबर-19, ड्रिंक ड्राइव-1 और अन्य धाराओं में 40 कुल 71 चालान किये गये। यातायात पुलिस ग्वालियर आमजन से अपील करती हे की सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें जिससे बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सके।
शहर में तेजी से बढ़ रही सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उददेश्य से पिछले कई दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं। गत रात में यातायात पुलिस बल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग प्वाइंट बनाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए वाहनों की धरपकड़ की जिसमें कई वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
शहर में रात्रि के समय शराब के नशे में वाहन चलाने का टे्रंड सा बन गया है और इसके चलते रात्रि के समय वाहन दुर्घटनाओं का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर एएसपी मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में शहर में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एक ओर जहां चैकिंग प्वाइंट पर तैनात बल वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दे रहा है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उददेश्य लोगों को यातायात के नियमों से अवगत कराना और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
कार्यवाही के दौरान डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया,सूबेदार हिमांशु तिवारी ,अभिषेक रघुवंशी,प्रमोद साहू,राधा बल्लभ गुर्जर,नीरज सिकरवार,सोनम पाराशर ओर यातायात एवं पुलिस लाइन का बल उपस्थित रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









