विकलांगजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर थाली कटोरी बजाकर किया धरना प्रदर्शन
Mar 13 2023
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक सैकड़ा के आसपास आक्रोशित विकलांग जनों ने शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी व उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर फूलबाग गांधी प्राणी उद्यान गेट पर मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी मूलभूत सुविधाओ को लेकर थाली कटोरी बजाकर विशाल धरना प्रदर्शन करते हूऐ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जौहरी ने अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान पर इस जमीं पर सबसे अति कमजोर वर्ग की श्रेणी में आने वाले असहाय मध्यप्रदेश के विकलांग भाई बहनों के साथ निरंतर सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान बताएं कि विकलांग जनों से ऐसी क्या दुश्मनी है कि हमेशा से विकलांग जनों की उपेक्षा यूं करते चले आ रहे हे।
जौहरी ने मध्यप्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र विकलांग जनों की पेंशन में वृद्धि नहीं की गई तो मध्यप्रदेश का विकलांग एक जुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर भाजपा हटाओ मध्यप्रदेश बचाओ अभियान चलाने के लिए बाध्य होगा। अब मध्यप्रदेश का विकलांग सोई हुई सरकार को जगाने के लिए जागरूक हो चुका है।
धरने को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, अमर सिंह माहोर, हमीद खां उस्मानी आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









