पक्षियों की हिफाजत करना अति आवश्यक-डॉ शोभा सिकरवार

Mar 13 2023

ग्वालियर। दीनदयाल नगर स्थित राजावत हॉउस में सुधीर कुशवाह द्वारा लगाए गए बर्ड हॉउस का शुभारंभ महापौर डॉ शोभा सिकरवार, पार्षद श्रीमती जितेंद्र मंजुलाता एबं राहुल द्वारा किया। कार्यक्रम में मोहन सिंह कुशवाह द्वारा बर्ड हॉउस की उपयोगिता के बारे में बताया।
कार्यक्रम की मुख्य अथिति के महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने अपने उधवोदन में सभी को बताया कि ये बहुत ही सराहनीय कार्य है और राजावत परिवार बधाई के पत्र है। उन्होने सभी से निबेदन भी किया की हर व्यक्ति अपने निवास पर भी लगाए, क्यों की पक्षियों की हिफाजत करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विशेष अथिति पार्षद श्रीमती जितेंद्र मंजुलता कुशवाह उपस्तित थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय निवासी राकेश सिंह चौहान, हरी सिंह भदौरिया, एडवोकेट संतोष सिंह, राघवेंद्र सिंह तोमर, सचिन राजावत, अच्छेद्र सिंह कुशवाह, जितेंद्र सिंह कुशवाह, रियांश सिंह, अनिकेत सिंह, श्रीमती आरती चौहान, सभुद्रा राजावत, गायत्री कुशवाह, शिवानी कुशवाह, ज्योति सिकरवार,अनन्या सिंह, पिंकी कुशवाह, पूर्वी सिंह आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रविन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा व आभार अच्छेद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।