जेयू बरसात के पानी को करेगा संरक्षित, तैयारियां शुरू

Mar 12 2023

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय लगातार विवि के अकादमिक, शोध व इंफ्ऱा स्टेक्चर के विकास के साथ-साथ अब पर्यावरण व जल सरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। इसी योजना के तहत विवि अब बरसात के पानी को सहेजने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग के लिए कार्य कर रहा है। विवि के यंत्री विभाग ने कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी के निर्देश पर मल्टीआर्ट कॉमलेक्स परिसर मैं एक बीस फिट गहरा और 30 वाई 15 फिट का गड्डा खुदवाकर वर्षात के व्यर्थ बहने बाले पानी को रोकने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस योजना से जहां एक ओर वाटर हार्वेस्टिंग होगी वहीं राजमाता चौराहे पर बरसात मैं भरने वाले पानी से भी निजात मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बरसात मै महलगांव क्षेत्र, विवि कर्मचारी आवासों से बहुत पानी आता है, जो राजमाता चौराहे पर आकर भर जाता है। जिससे आवागमन मै भारी परेशानी होती है। विवि के इस भागीरथी प्रयास से बरसात का पानी भी सरक्षित होगा और बहुत हद तक समस्या से निजात मिलेगी। 
इसी तरह विवि ने प्रशासनिक भवन के सामने भी एक बीस वाई बीस का गड्डा खुदवाया गया है। इससे अनुपम नगर रोड की तरफ से आने  वाले बरसाती पानी को सरक्षित किया जाएगा। उक्त स्थान के ढाल मैं होने से रोड पर भरने वाला पानी इसमें स्टोर होगा जो जमीन के वाटर लेवल को बढ़ायेगा और रोड पर भरने वाले पानी से भी निजात मिलेगी। साथ ही बरसाती पानी व्यर्थ नहीं जाएगा। 
इस कार्य के लिए कुलपति प्रो. तिवारी वाटर हार्वेस्टिंग के विशेषज्ञों की भी परामर्श ले रहे हैं, इस कार्य को वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है।