पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान में अहम भूमिका निभाता खंडूर साहिब-ऋषभदेवानन्द

Mar 12 2023

ग्वालियर। आदर्श गौशाला के स्वामी ऋषभदेवानन्द महाराज ने पंजाब के तरनतारन में स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खंडूर साहिब में मत्था टेका एवं वहां पर संचालित हो रहे सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया, उनके साथ में सेवादार बाबा देवेंद्र सिंह, बाबा बलजीत सिंह, ज्ञानी भरपूर सिंह आदि मौजूद रहे। 
इस अवसर पर खंडूर साहिब के सेवादार बाबा देवेंद्र सिंह ने चल रहे सेवा प्रकल्पों के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां की पवित्र धरती पर सिखों के 8 गुरुओ के चरण पड़े और यहां पर लंगरो की परंपरा निरंतर चले खंडूर साहिब से शुरू हुई। गुरु अंगदेव ने गुरुमुखी लिपि का लेखन खड़ूर साहिब की धरती पर शुरू किया।
खंडूर साहिब में कुश्ती अखाड़ा की ट्रेनिंग व अच्छी पढ़ाई (एजुकेशन आईएएस,आईपीएस, एनडीए) की ट्रेनिंग दी जाती है, यहां पर प्रमुख रूप से चल रहे सेवा प्रकल्पों में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बाग- बगीचे, फूल पौधे कैसे पेड़ तैयार करके रोडो के ऊपर लगाए जाते हैं। इस विषय में स्वामी जी के साथ सेवादारों ने आपस में विचार विमर्श किया। कार सेवा खंडूर साहिब के पदमश्री बाबा सेवा सिंह के सेवादारों ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत स्वामी ऋषभदेवानन्द महाराज को खादी का थैला उपहार व सम्मान स्वरूप भेंट किया। इन प्रकल्पों को देखकर स्वामी जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान में अहम भूमिका कार सेवा खंडूर साहिब निभा रहा है।