ऑर्गेनिक होली खेलकर मनाया मिलन समारोह, कमजोर स्त्री को न्याय दिलाने का लिया संकल्प

Mar 12 2023

ग्वालियर। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की ओर से रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह का आयोजन सिटी सेंटर में हुआ। इसमें विप्रा संगनियों ने होली के गीतों के साथ ऑर्गेनिक होली खेली। साथ ही होली और फाग गीतों पर सभी सदस्यों ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम को रोचक व मनोरंजक बनाने के लिए हाउजी,अंताक्षरी, चेयररेस गेम खेले गए। इस दौरान मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने सभी महिलाओं को संकल्प दिलाया कि हर विप्रा अपने आसपास की कमजोर स्त्री को सहायता देकर न्याय दिलाएंगी व आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। वहीं डॉ. राजरानी शर्मा ने स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति दी। 
इस अवसर अनुराधा शर्मा, एनी त्रिपाठी, सोनिया भटनागर, मंजू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सुलोचना शर्मा, मंदाकिनी शर्मा, पूनम शर्मा, नीलम शर्मा, अर्चना शर्मा, स्वीटी शर्मा, कृष्णा शर्मा, निधि मिश्रा, रूबी गौतम, सपना पाराशर, कृष्णा शर्मा, सीमा दुबे, पल्लवी शर्मा, नीतू भारद्वाज, रश्मि त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, कृष्णा शर्मा, दीप्ति शर्मा, निधि भार्गव, माला शर्मा, रेनू पचौरी, रंजना शर्मा, कल्पना ऋषीश्वर, प्रतिभा गौर आदि विप्रा संगनियां उपस्थित रहीं।