टेकनपुर में 48 प्रशिक्षु ने ली देश सेवा की शपथ
Mar 12 2023
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में सहायक कमांडेंट सीधी भर्ती के बैच क्रमांक 46 के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन वीरांगना लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में किया गया। जिसमें भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान 48 प्रशिक्षु अधिकारियों को मुख्य अतिथि की ओर से देश सेवा की शपथ दिलाई गई। जिनमें 2 महिला प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्प व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि आपने यहां बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया है, क्योंकि प्रशिक्षण स्थल पर आपके उत्साह को देखकर लग रहा है कि आपके हाथों में सीमा सुरक्षा बल का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। आज आपने अपने आप को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है।
साथ ही कहा कि कई बार आपको विषम परिस्थितियों में रहकर कई जोखिम भरे निर्णय भी लेने पड़ेंगे। ऐसे हालत में आपको कानून के दायरे में रहकर सच्चाई के साथ निर्णय करना होगा। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल की तारीफ करते हुए कहा कि बल के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है।
सभी 48 प्रशिक्षु अधिकारियों को 52 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शारीरिक मानसिक, तैराकी, घुड़सवारी, कंप्यूटर वाहन चलाना, एडवेंचर ट्रेनिंग सहित अन्य का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में ऑल राउंड सर्वोत्तम पुरस्कार संजय ऐठानी, नार्थ बंगाल सीमांत ट्रॉफी महेश सुहास, गृहमंत्री टॉफी संजय ऐठानी सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल डॉ. एसएल थाऊसेन, डॉ. प्रणव मोहंती, एमपी गुप्ता सहित बल के अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों के परिजन भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में डॉग शो, मोटरयान शो का भी आयोजन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









