गारबेज शुल्क के विरोध में महापौर को चेम्बर के नेतृत्व में व्यवसाईयों ने ज्ञापन सौंपा
Mar 11 2023
ग्वालियर। गारबेज शुल्क के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की श्रृंखला के अन्तर्गत मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के नेतृत्व में शहर के व्यवसाईयों द्वारा महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार को एक ज्ञापन सौंपकर माँग की गई कि नगर-निगम द्वारा व्यवसाईयों के ऊपर की जा रही जबरन कार्यवाही को तत्काल रोका जाए तथा गारबेज शुल्क के सहमति पूर्ण प्रस्ताव पर राज्य शासन स्तर के अधिकारियों से चर्चा कर उसका शीघ्रातिशीघ्र अनुमोदन कराया जाए।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन देते हुए कहाकि वह भोपाल, जबलपुर एवं इन्दौर में लागू गारबेज शुल्क की दरों का अध्ययन कर, ग्वालियर में भी उसी के अनुरूप दरें लागू किए जाने हेतु राज्य शासन स्तर से मंजूरी हेतु हर संभव प्रयास करेंगी। साथ ही कहाकि गारबेज शुल्क को लेकर वह शहरवासियों सहित व्यवसायियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगी।
ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य व व्यवसाईगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









