संदग्धि परिस्थिति में अधेड़ की मौत

Mar 11 2023

ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्रअन्तर्गत हॉकर्स जोन में एक अधेड़ का शव ठेले पर पड़ा होने से क्षेत्रमें हडक़प मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान साक्षी अपार्टमेंट निवासी राजेश सक्सैना के रूप में हुई। तत्काल पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। राजेश की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।