मुख्यमंत्री चौहान ने छत्री परिसर पहुँचकर स्व. माधवराव सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की
Mar 11 2023
ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत रोज छत्री परिसर पहुँचकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 78वी जयंती पर ग्वालियर-चंबल संभाग के निवासियों ने उन्हें श्रद्धा भाव के साथ याद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छत्री परिसर में राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर धर्मगुरूओं का पुष्पाहारों एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, अपनी बहिन श्रीमती चित्रांग्दा राजे एवं सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया के साथ छत्री परिसर में स्व. माधवराव सिंधिया एवं अपनी दादी राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
यहाँ कटोराताल मार्ग पर स्थित सिंधिया राज घराने के छत्री परिसर में स्व. माधवराव सिंधिया जी को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगीतमय भजन कीर्तन से भी स्व. माधवराव सिंधिया जी को स्वरांजलि दी गई।
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, खजुराहो सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित प्रदेश सरकार के मंत्रिगण सर्वश्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युन सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, सुरेश राठखेड़ा, ओपीएस भदौरिया समेत अन्य मंत्रिगण, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर व श्रीमती संध्या राय, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, मुंशीलाल, रूस्तम सिंह व लालसिंह आर्य, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी, बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, रमेश अग्रवाल सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के वर्तमान व पूर्व विधायकगण, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर अभय चौधरी व ग्रामीण कौशल शर्मा सहित संभाग भर से आए अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक पुष्पांजलि अर्पित करने पहुँचे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









