सावित्री बाई ने महिला शक्ति में शिक्षा की ज्योति जलाई-गोयल
Mar 10 2023
ग्वालियर। सावित्री बाई फुले ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए महिला शक्ति में शिक्षा की ज्योति जलाई और शिक्षा के प्रसार को गति देकर उनमें नई चेतना का सृजन किया। उनके सामाजिक सुधार कार्यों को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। यह बात बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने शुक्रवार को थाटीपुर स्थित अजाक्स कार्यालय में सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर आयोजित व्याख्यानमाला में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य ने की। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे।
श्री गोयल ने कहा कि जब वे स्कूल जाती तो विरोधी उन्हें पत्थर मारते थे, उन पर गंदगी फेंकते थे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वे अपना कार्य करती रहीं। श्री आशीष प्रताप सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी राष्ट्र की संपत्ति उसकी बैंको में नहीं बल्कि उसके विद्यालयों में सुरक्षित रहती है। हम राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लें व उनके आदर्शों को अपनाकर उनका अनुसरण करें। इस दौरान समाज के लोगों ने माता सावित्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन झड़ा सिंह गोयल व आभार व्यक्त अतर सिंह जाटव ने किया।
इस अवसर पर शांतिप्रकाश राजौरिया, शोभाराम जाटव, किशोर चौहान, दामोदर राजे, सतेंद्र बौद्ध, आरबीएस धारिया, नेत्रपाल सिंह,पवन कौशल, पान सिंह, मनीष कन्नौजिया, रामेश्वर पटेल, विवेक मौर्य, डॉ.गवेन्द्र नौरके, ज्योति नौरके, वंदना अहिरवार, हरिश्चंद्र अष्ठाना, रामनरेश विमल, कमलेश जाटव, अरविंद आस्कर, पवन कुमार दौहरे, गोपाल भोंसले, डॉ.महेन्द्र पिपरौलिया, हिर्देश सौन, सोनू इमले आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









