चेंबर के निर्वाचित पदाधिकारियो का सम्मान हुआ

Mar 10 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्वाचन 2023 में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का सम्मान समारोह दीनदयाल सिटी मॉल फूलबाग पर आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हूये संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल व संयोजक शैलेष जैन ने बताया की इस आयोजन में मुख्य अतिथि एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, घनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक को भी सम्मानित किया गया। और के साथ ही मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, सह सचिव पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल आदि का सम्मान किया गया।