मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में अलीगढ़ की सोनम चौधरी और पुरुष वर्ग में भोपाल के उपेंद्र पाल विजयी
Mar 10 2023
माधवराव सिंधिया के 78वें जन्मदिवस के मौके पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला मैराथन का आयोजन किया गया। पुरुष एवं महिला मैराथन मे आधे घंटे का अंतराल रहा। पुरुष वर्ग की दौड़ मेला मुख्य द्वार से शुरू होकर एमएलबी कॉलेज पर समाप्त हुई।
महिला वर्ग में अलीगढ़ की सोनम चौधरी और पुरुष वर्ग में भोपाल के उपेंद्र पाल ने मैराथन जीती। पुरुष एवं महिला सीनियर वर्ग मे होने वाली इस राष्ट्रीय मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51000, द्वितीय को 31000, तृतीय को 21000 रुपए दिए गए। इसके अलावा चौथे से लेकर 20वें स्थान पर आने दोनों वर्ग के धावकों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए गए।
कै. सिंधिया को दी पुष्पांजलि
कै. सिंधिया को दी पुष्पांजलि कटोराताल के सामने स्थित छतरी पर सुबह से ही विभिन्न राजनेतिक दलों के राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने माधव महाराज की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पहार अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
सर्व प्रथम केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सपरिवार छतरी पर पहुंचकर अपने पिता कै.माधव महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता छतरी पर पहुंचे और अपने नेता को नमन किया। इस अवसर पर विधायक डॉ.सतीश सिकरवार सहित कई कांग्रेस नेता छतरी पर पहुंचे और कै.माधव महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









