स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर अखिल भारतीय पुरुष व महिला मैराथन दौड आयोजित
Mar 10 2023
ग्वालियर। कांग्रेस नेता स्व.माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे को पूरा शहर दौड़ा। मेला ग्राउंड से मैराथन की शुरूआत हुई। जिसमें पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग रूट थे। पुरुषों को मेला ग्राउंड से बिरला नगर पुल, हजीरा, किलागेट होते हुए फूलबाग होते हुए एमएलबी कॉलेज पहुंचे तो महिलाएं एग्रीकल्चर कॉलेज, गाढऱवाली पुलिया से होते हुए तानसेन नगर, पड़ाव फूलबाग होते हुए एमएलबी कॉलेज के मैदान पहुंची हैं। मैराथन में विजेताओं के लिये आकर्षक इनाम भी रखे गए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती 10 मार्च को आयोजित हुई अखिल भारतीय पुरुष व महिला मैराथन दौड में ग्वालियर सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए उदयीमान धावकों ने अपना दम-खम दिखाया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री विजय शाह, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, सभापति मनोज तोमर, बॉलीवुड अभिनेत्री सुश्री महिमा चौधरी, जीडीसीए के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया व जिलाध्यक्ष भाजपा अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरीझंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला परिसर सें प्रारंभ हुई पुरुष मैराथन गोला का मंदिर, हजीरा, किलागेट, फूलबाग, नदीगेट, थीम रोड होते हुए एलएलबी कॉलेज पर पंहुची। इसके साथ ही महिला मैराथन मेला परिसर सें प्रारंभ होकर रेसकोर्स रोड, गाडरवाली पुलिया, तानसेन रोड़, पडाव, फूलबाग, नदीगेट, इंदरगंज, अचलेश्वर व थीम रोड होते हुए एमएलबी कॉलेज पर पहुँची। यहीं पर दोनों मैराथन का समापन किया गया।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने मैराथन दौड़ के शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों में कहा कि ग्वालियर में आयोजित हुई इस मैराथन दौड़ के माध्यम से शहर के युवाओं को नई ऊर्जा मिली है। इससे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के धावक निकलेंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के युवाओं में बहुत उर्जा है और वह हर रेस के लिए तैयार रहते हैं। खुशी की बात है कि मेरे पिताश्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर ग्वालियर दौड़ा है। यह दौड़ शहर के विकास की दौड है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विजेताओं को बधाई एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।
मैराथन के प्रारंभ अवसर पर उर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर शहर के विकास की यह दौड निरंतर जारी रहेगी और कै. महाराज माधवराव सिंधिया को समर्पित यह मैराथन युवाओं के लिए प्रेरणा की स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर जीडीसीए के उपाध्यक्ष महार्यमन सिंधिया ने कहा कि आज ग्वालियर के युवाओं का जोश व उर्जा देखकर हमें बहुत अच्छा लगा और हम भी सभी के साथ दौडे अच्छा लगा अगले वर्ष ग्वालियर का धावक पहले स्थान पर आए, यही मेरी इच्छा है।
स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ्य ग्वालियर के लिए दौड़े युवाओं से लें शहरवासी प्रेरणा - महिमा चौधरी
बॉलीबुड अभिनेत्री सुश्री महिमा चौधरी ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर ग्वालियर सहित देशभर से आए युवा मैराथन दौड़ में शामिल हुईं। ग्वालियरवासी स्वच्छ ग्वलियर, सुंदर ग्वालियर एवं स्वस्थ्य ग्वालियर के उददेश्य को लेकर दौडे हैं, यह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा खुशी की बात है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने क्षेत्र की जनता से कदम से कदम मिलाकर पूरी दौड में साथ रहे, जो नागरिकों के लिए बहुत ही प्रेरणादायी है। इसी प्रकार सब साथ-साथ चलकर ग्वालियर को देश में सबसे आगे ले जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ्य ग्वालियर के लिए दौडे युवाओं से शहरवासी प्रेरणा लें।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं उनके सुपुत्र महाआर्यमन ने भी पूरी की मैराथन दौड़
खास बात यह रही कि शहर के लोगों के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके बेटे महाआर्यमान सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी दौड़े हैं, जबकि मुख्य अतिथि फिल्म कलाकार महिमा चौधरी कार में रोड शो की तरह निकली हैं। खास बात यह रही कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने पूरी मैराथन में दौड़ लगाई। इस दौरान उनकी एनर्जी देखने लायक थी।
महिमा चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सेल्फी ली
स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान ज्यादातर समय तक फिल्म अदाकारा महिमा चौधरी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सेल्फी लेती ही नजर आई हैं। वह इस पूरे इवेंट को मोबाइल में कैद करती रहीं।
महिला सशक्तिकरण रैली भी निकली
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर महिला सशक्तिकरण रैली भी निकली। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में यह रैली फूलबाग मैदान से शुरू हुई और मैराथन दौड़ के समापन स्थल एमएलबी कॉलेज पर इस रैली का समापन हुआ। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रैली में शामिल सभी महिलाओं को शुभकामनायें दीं और रैली आयोजित करने के लिये धन्यवाद दिया।
धावकों का रास्ते भर हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर आयोजित अखिल भारतीय पुरुष व महिला मैराथन दौड के दौरान मैराथन दौड के रास्तें में शहर के नागरिकों द्वारा रास्त में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर धावकों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही रास्ते में धावकों को पानी एवं रिफरेशमेंट की व्यवस्था भी अनेक स्थानों पर की गई थी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, आध्यात्मिक गुरु संत कृपाल सिंह महाराज, पूर्व विधायक मदन कुशवाह व आशीष प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसएसपी अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कन्याल एवं एडीएम एचबी शर्मा सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









