इस देश की माटी पर कृष्ण, राम और महावीर का जन्म हुआ है-पुष्पदंत सागर

Mar 09 2023

ग्वालियर। हमारी संस्कृति में भगवान राम को ज्यादा माना जाता है। कहते हैं कि राम राज्य आ गया है। राम राज्य तो जब आएगा जब आपके अपने मन में आदर्श, संस्कार, आचरण, दृष्टि  को संभालोगे उस दिन राम राज्य होगा। पहले हम अपने मन में दूसरों के प्रति प्रेम का भाव और मधुर वचनों का भाव उपस्थित हो जाने लागे तो समझ लो इस देश की माटी पर कृष्ण, राम और महावीर का जन्म हुआ है। यही वह हिंदुस्तान की माटी है यहां भगवानों का जन्म हुआ है, नकि किसी देश में हुआ है। हम भी इसी माटी की संतान है। इस माटी में बहुत कुछ है लेकिन पहचानने ओर समझने वाला चाहिए। यह विचार गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज ने गुरुवार को मुरार संतर स्थित दिगंबर जैन संत निवास पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
गणाचार्य श्री ने कहा कि अगर एक भी विचार आपके अंदर अच्छा बच्चा है तो वह आपको ऊपर तक ले जाएगा। शरीर में कितना भी दर्द हो एक इंजेक्शन काम करता है या एक गोली काम करती है इसी प्रकार हमारे जीवन में एक श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रेम पैदा हो जाए उसी दिन एक-दूसरे के मन मे प्रेम की दृष्टि देखेंगे वो दिन रामराज्य होगा। उन्होंने ने कहा कि काश अगर हम एक दूसरों को समझने लगे तो आज देश के अंदर फिर से राम, कृष्ण और महावीर सब दिखेंगे।व्यक्ति बुराइयां करना बंद कर दे जब किसी की बुराइयां करते हो इस बात का का हमेशा ख्याल रखना वो व्यक्ति बुर बने या न बने  लेकिन तुम भीतर से बुरे आवश्यक बनाते हो। कभी तुमने उस गलती को बुराई को अपने भीतर पहले जन्म दिया होगा, जो जन्म स्थान भी गलत होगा। अच्छी पॉजिटिव करो, अच्छा सोचो दुसरो के संबंध में भी सोचो। 
गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज ने कहा कि गोयल और कोयल दोनों में मिठास होती है। अगर एक कोयल काली होने के बाद भी जब मुस्कुरा कर आगन में कुहू कुहू करती है तो सोते हुए हम जाग जाया करते हैं। उसी प्रकार क्या हमारे देश के नेता जब अपने घर को छोडक़र कोयल की तरह आवाज लगाते हैं तो देश की सारी जनता देखती है। उन्हें सम्मान के साथ समाज के नागरिक मिलते है। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि गणाचार्यश्री पुष्पदंत सागर ससंघ का शुक्रवार को सुबह मंगल विहार मुरार से भिंड को ओर होगा।
मुन्नालाल गोयल ने लिया गणाचार्यश्री ससंघ से मंगल आशीर्वाद
जैन के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज व आचार्यश्री सौरभ सागर महाराज ससंघ से मध्य प्रदेश राज्य बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने श्रीफल भेट कर मंगल आशीर्वाद लिया। वही गणाचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज का महापूजन बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एवं मंदिर समिति के महावीर जैन, शैलेन्द्र जैन, दिनेश जैन, अजय जैन, अशोक जैन, नवीन आदि ने महाअर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद लिया।
दूसरों के दोष मत देखो, अपने देखो: आचार्यश्री सौरभ सागर
आचार्यश्री सौरभ सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो दूसरों के बजाय अपने दोषों को देखकर उन्हें दूर करता है वह इंसान आत्म साधक की श्रेणी में पहुंच जाता है। इसलिए दूसरों के दोषों को देखने की वजाए अपने दोषों को देखकर उन्हें दूर करने की कोशिश करो। अपने दोष देखने के लिए अपने मन की ओर झांकना होगा।