कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलबाग पर भाजपा का पुतला जलाया

Mar 09 2023

ग्वालियर। रतलाम में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में महिलाओं के नाच के विरोध में कांग्रेस ने फूलबाग चौराहा पर भाजपा का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार, सुनील शर्मा, प्रभूदयाल जौहरे, संजय राठौर, सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को अपनी बहना कहना और बहनाओं को आराध्य देव हनुमानजी की प्रतिमा के सामने अश्लीलता फैलाने के भाजपा का चाल चरित्र है।