शहर की सबसे बड़ी होली 50 हजार कंडों से बनी सराफा बाजार में जली
Mar 09 2023
ग्वालियर। मंगलवार रात को होलिका दहन के मौके पर ही पूरा शहर होली के रंग में रंग गया। शहर की सबसे बड़ी होली शहर के सबसे प्रमुख व्यापारिक स्थल सराफा बाजार में जलाई गई। यहां 50 हजार कंडों से करीब 10 फीट ऊंची होलिका बनाई गई थी। जिसे रात शुभ मुहूर्त में जलाया गया, वहीं सराफा व्यापारियों ने होलिका पूजन करने के उपरांत होली दहन किया और रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी
बता दें कि एक दिन पहले ही शहर के प्रमुख मंदिर सनातन धर्म अचलेश्वर और गिरिराज जी मंदिर आदि स्थानों पर होलिका दहन हुए हैं। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर उनको होली की शुभकामनाएं देकर अबीर गुलाल लगाया। पूरे शहर में छोटी-बड़ी होली मिलाकर करीब एक हजार से ज्यादा स्थानों पर सार्वजनिक होलिका दहन किया गया है।
शहर की सबसे बड़ी और ऊंची होली सराफा बाजार में जलाई गई, यहां की होली 10 फीट ऊंची बनाई गई थी। इसे विशाल रूप देने के लिए 50 हजार कंडे लगाए गए थे। होलिका दहन मंगलवार रात किया गया। इस दौरान मथुरा से आई मंडली रासलीला की प्रस्तुती दी। इसके बाद लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









