ट्रेनों व बसें में बढ़ी होली मनाकर लौटने वालों की भीड़
Mar 09 2023
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर अब होली मनाकर लौटने वालों की भीड़ दिखना शुरू हो गई है। यह भीड पूरे हफ्ते रहेगी। ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। यही हाल बसों का है। गांव से लोग शहर लौटने लगे हैं। गुरुवार से बसों का चलना शुरू हो गया है। होली के दिन बसें बंद रही थी। सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेनों में रही। क्योंकि लोग दूसरे शहरों से ग्वालियर आए थे, दूसरे स्टेशन से ही भी डिब्बे खचाखच भरकर आए ऐसे में लोगों को ट्रेन में सीट के लिए परेशान होना पडा। हालांकि बसों के शुरू होने से लोगों की कुछ हद तक परेशानी दूर हुई और उन्हें आने जाने में अधिक परेशान नहीं होना पड़ा।
होली मनाने के बाद अब लोग काम के लिए शहर लौट रहे हैं। गुरुवार को सुबह दिल्ली की ओर से आने वाली व जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। छत्तीसगढ़ से आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। झेलम एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भीड़ रही। सामान्य टिकटों की बिक्री भी बढ़ी है। लोगों ने पहेल ही आरक्षित टिकट करा लिए थे।
आज बढ़ेगा लौटने वालों का लोड
होली के लिए लोगों ने दो महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लिए थे। इस कारण वेटिंग के टिकट कन्फर्म नहीं हुए। दस मार्च से होली मनाकर लौटने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। इस वजह से दस मार्च से फिर से ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी। बसों में ट्रैफिक बढ़ेगा।
दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में मथुरा से लौटने वालों की भीड़ है। क्योंकि अंचल से बड़ी संख्या में लोग मथुरा-वृंदावन गए थे। तत्काल टिकट के लिए भी सुबह आरक्षित टिकट की खिड़कियों पर कतार लगी रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









