हिंदू महासभा के जिला महामंत्री भाई के साथ बहन के घर जा रहे थे नहर में गिरी बाइक, दोनों की मौत
Mar 09 2023
ग्वालियर। मुरैना में दो भाइयों की नहर में डूबने से मौत हो गई। ये लोग बाइक से बहन के यहां भात देने जा रहे थे। इसी दौरान देवगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में बाइक नहर में गिर गई। एक शख्स तो तैरकर बाहर आ गया। वहीं गुरुवार दोपहर तलाशी अभियान के दौरान दोनों भाइयों का शव बाहर निकाल लिया गया। इनमें से एक हिंदू महासभा के जिला महामंत्री थे।
ग्वालियर के रहने वाले मोहन सिंह बघेल की बहन का ससुराल देवगढ़ थाना क्षेत्र में उत्तमपुरा गांव में है। वहां बुधवार को भांजे की शादी थी। गांव का रास्ता नहर किनारे से होकर जाता है। मोहन सिंह (65) अपने भाई बाबूलाल बघेल (78) और रिश्तेदार पंचम सिंह (25) के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। वह नहर के साला चौकी के सामने गुजर रहे थे कि अंधेरे में ट्रैक्टर से बचने के लिए उन्होंने बाइक सडक़ से नीचे उतार दी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। हादसा बुधवार रात को हुआ, शव गुरुवार को बरामद किए गए।
इस दुर्घटना की जानकारी सुरक्षित बचे Ÿपंचम सिंह ने दी उन्होंने तत्काल ही वहां से स्थानीय नागरिकों की सहायता से पुलिस को सूचित किया व ग्वालियर स्थित अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद रात्रि गोताखोर वहां पहुंचे और लापता दोनों बघेल बंधुओं की खोजबीन प्रारंभ की। विशेष प्रशिक्षित गोताखोरों को तिघरा से दुर्घटना स्थल पर भेजा गया। रात होने की वजह से काम रोकना पड़ा और गुरुवार दोपहर तलाशी अभियान के दौरान दोनों भाइयों का शव बाहर निकाल लिया गया।
हादसे के बाद पंचम सिंह तैर कर बाहर आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे फोन कर घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद देवगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। सुबह गोताखोरों और नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोपहर में पहले मोहन सिंह बघेल का शव मिला। इसके बाद बाबूलाल बघेल का भी शव निकाल लिया गया।
बहन के घर में शादी चल रही थी। दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर वहां मातम पसर गया। हालांकि शादी तो हो गई। शादी के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मोहन सिंह बघेल ग्वालियर में हिंदू महासभा के महामंत्री थे।
इस नहर में राजस्थान के कोटा से पानी आता है। खेतों में सिंचाई का समय है। इस कारण नहर भी उफान पर है। नहर काफी गहरी भी है। नहर किनारे पक्की सडक़ भी बनी है। मुख्य सडक़ पर रात में ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चलते हैं। इस कारण बाइक सवारों को मजबूरन बाइक सडक़ से नीचे उतारना पड़ती है। ऐसे में कई बार हादसा हो जाता है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए थे निर्देश
डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना का शिकार हुए बघेल बंधुओं का पता लगाने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से फोन पर चर्चा की है उन्होंने बताया की श्री मिश्रा ने लापता हिंदू महासभा पदाधिकारियों के खोजबीन के लिए विशेष निर्देश दिए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









