गांधी प्राणी उद्यान में 2 टाइगर शावकों का जन्म

Mar 07 2023

ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान (चिडियाघर) में मादा टाईगर द्वारा गत रात्रि को 2 शावकों को जन्म दिया गया है। जिनमें दोनों शावक पीले हैं। मादा दुर्गा एवं नर लव के द्वारा प्रथम बार शावकों को जन्म दिया गया है। मादा दुर्गा का जन्म गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2018 में हुआ था।
वर्तमान में मादा दुर्गा एवं उसके दोनों शावक स्वस्थ्य हैं। उनकी भोजन में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध-उबले हुए अण्डे दिये जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल द्वारा चिडिय़ाघर प्रभारी डॉ उपेन्द्र यादव एवं जू क्यूरेटर गौरव परिहार को निर्देशित किया गया है कि शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखें एवं 30 से 40 दिन तक बच्चों को आइसोलेशन में रखा जाए एवं स्वास्थ्य संबंधी केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण के समस्त प्रोटोकाल का पालन किया जाए।