श्रीआदर्श रामलीला में केवट संवाद की लीला का सुंदर मंचन हुआ
Mar 07 2023
ग्वालियर। आदर्श रामलीला समिति मैं केवट संवाद की लीला का सुंदर मंचन हुआ। केवट द्वारा भगवान श्रीराम को गंगा पार कराया, सर्वप्रथम भगवान श्रीराम लक्ष्मण जानकी अपने गुरु एवं अपने माता पिता की आज्ञा लेकर वन को निकलते हैं, तो राजा दशरथ अपने मंत्री सुमंत को यह कह कर भेजते हैं मेरे बच्चे मेरी आज्ञा का पालन करने के लिए जंगल में जा रहे हैं तुम इनको थोड़ा सैर करा कर वापस ले आना। तभी आगे आने पर सभी अयोध्यावासी राम जी के रथ को रोक लेते हैं। वह सभी भगवान के साथ वन जाने को तैयार हो जाते हैं। तभी रात होने पर भगवान श्रीराम अपनी मोह माया के जाल से अयोध्या वासियों को घोर निंद्रा में सोते हुए छोडक़र निकल जाते हैं।
उधर श्री राम गंगा तट पर पहुंचते हैं, वह केवट के पास आते हैं और गंगा पार उतारने को बोलते हैं। तब केवट उनसे उनका परिचय पूछते हैं जब वह अपना परिचय राम के रूप में देते हैं। काफी देर तक श्री राम और केवट में संवाद के बाद राम जी उन्हें अपनी संशा दूर करने को बोलते हैं। तब केवट उनके चरण धोने की बात कहते हैं और वैसा ही करते हैं। और भगवान राम के चरण धोकर जब उन्हें नाव पर बैठाते हैं। भगवान को गंगा पार कराते है तो प्रभु श्री राम उन्हें अपनी अंगूठी देते हैं। केवट उसे वापस कर आग्रह करते हैं कि प्रभु आप आए मेरे द्वार मैंने उतारा गंगा पार जब मैं आऊंगा आपके द्वार आप मुझे करना भव से पार श्रीराम केवट को आशीर्वाद दे आगे बढ़ते हैं।
उधर अयोध्या में राजा दशरथ श्री राम लक्ष्मण जानकी का इंतजार करते हुए व्याकुल हो रहे थे, तभी उन्हें कुछ वर्ष पूर्व अपने शिकार के दौरान मात-पिता भक्त श्रवण कुमार कि वह दृश्य दिखाई दिए जो राजा दशरथ को श्राप देते हैं के जैसे आज हम अपने पुत्र वियोग में दम तोड़ रहे हैं, इसी प्रकार तुम भी अपने औलाद के वियोग में दम तोड़ोगे।और फिर उन्हें राम लक्ष्मण जानकी जंगल में घूमते हुए दिखते हैं तभी वहां सुमंत खाली हाथ पहुंचते हैं, जिसे देख कर राजा दशरथ के पूछने पर सुमंत जी बताते हैं कि राम लक्ष्मण जानकी मुझे छोडक़र जंगल पर निकल गए हैं। इतना सुनते ही दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। तब गुरु वशिष्ठ भरत को ननिहाल से बुलवाने को कहते हैं। इसी के साथ आज की लीला का मंचन समाप्त होता है।
आज के मंचन में सोमनाथ तनेजा, धीरज पोपली, नरेंद्र सपरा, मोहनलाल अरोरा, सुरेश नागपाल, देवकीनंदन अरोरा, हरिकिशन पाहवा, कश्मीरी लाल खुराना, योगेश कथुरिया, अनिल मथुरा, दर्शन मल्होत्रा, प्रेम कुमार, कमल मिगलानी, श्याम सचदेवा, संजय मिगलानी, हरीश बत्रा, राम पुनियानी, अनिल अनेजा, हरिओम अरोरा, मिर्जोश गुलाटी, शैंकी सचदेवा आदि ने में मंचन किया। मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने बताया कि आज भरत मिलाप की लीला का मंचन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









