आज गुलाल उड़ा कर होली उत्सव मनाया जाएगा

Mar 07 2023

ग्वालियर। दो दिन होलिका दहन के आयोजनों के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों अचले्श्वर, कोटेश्वर, सनातन धर्म एवं गिर्राज मंदिर पर गत रोज होलिका दहन के पश्चात आज शहरवासियों के लिए सबसे आकर्षण का प्रतीक सराफा बाजार सहित गली-मोहल्लों एवं कालोनियों में करीब 600 से अधिक होलिका दहन किए जाएंगे। सराफा में होलिका दहन रात 8.30 बजे होगा। उसके साथ ही मंगलवार को मोटे गणेश जी महल गांव करौली माता मंदिर गरगज कॉलोनी बालाजीधाम मंदिर इसके साथ ही ज्यादातर जगह मंगलवार को होलिका दहन हुआ। एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंगलवार को ही होलिका दहन किया जाएगा। 
आज बुधवार 8 मार्च को गुलाल उड़ा कर होली उत्सव मनाया जाएगा, वही 9 मार्च को भैया दूज रहेगी। इसके साथ ही 12 मार्च को रंग पंचमी का महापर्व होगा। होली की ठिठोली और मस्ती शुरू हो जाएगी। होली की मस्ती में चार चांद लगाने के लिए जहां घरों में दिनभर पकवान और गुजिया बन रहे है, वहीं बाजार में भी रंग, गुलाल, ठंडाई, नमरीन व मिठाई की खरीदारी हो रही है। बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं. सतीश सोनी के अनुसार मंगलवार को  7 मार्च शाम 6.30 से 9 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होगा।
वहीं बालाजी धाम काली माता मंदिर गरगज कॉलोनी पर 8 बजे होलिका दहन किया जाएगा। सराफा बाजार की होली शाम 8.&0 बजे जलाई जाएगी। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर भगवान चक्रधर को एवं अचलेश्वर मंदिर पंहुचकर अचलनाथ को गुलाल लगाया। 
स्कूल कॉलेज में उड़े रंग
स्कूल कॉलेजों में भी मंगलवार को क्लास एवं परीक्षा के बाद स्टूडेंटस एक दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए। हॉस्टलों में स्टूडेंटस नें एक-दूसरे के चेहरे गुलाल से रंग गले लगाकर घरों को रवाना हुए। सेंट पॉल मुरार सहित कई स्कूलों के बाहर बच्चों के होली खेलने पर शिक्षक-शिक्षिकाएं डांटते हुए देखे गए।