होली के पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

Mar 06 2023

ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित आश्रम के भक्तों ने होली के पुनीत पर्व के अवसर में कंपू क्षेत्र से भव्य रंगारंग प्रभात फेरी का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर भर से भारी संया में शामिल होकर हरिभक्तों ने प्राकृतिक रंग एवं गुलाल से वाहन में व्यास पीठ पर विराजे संत श्री के विग्रह फोटो की पूजा अर्चना के साथ खूब होली खेली। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। 
पदमा विद्यालय कंपू से रंगारंग प्रभात फेरी निंबालकर की गोठ, हुजरात पुल, दौलत गंज, महाराज बाड़ा, रॉक्सी पुल, होते हुए वापिस कंपू पर समाप्त हुई। गुरु भक्ति से भरे भजनों पर नाचते गाते भक्तों ने सडक़ों पर खूब अबीर गुलाल उड़ाते हुए गली मोहल्लों को रंग से सराबोर कर दिया। होली पर्व पर एक दूसरे को गले मिलते बधाइयां देते दिखाई पड़ रहे थे। रंगारंग प्रभात फेरी का जगह-जगह भक्तों द्वारा जल फल मिष्ठान वितरण के साथ आरती कर होली पर्व पर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।