21लोगो के शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान काटे
Mar 06 2023
ग्वालियर। सोमवार रात बढ़ती हुई सडक दुघटनाओं एवं होली के त्योहार को देखते हुए एसएसपी अमित सांघी के निर्देशन एवं एएसपी यातायात मोति उररहमान के मार्गदर्शन मे शराब पीकर वाहन चलाने बालों के खिलाफ पांच वाहनों मे घूम घूमकर जगह-जगह चेकिंग अभियान रात्रि 8 बजे से 10/30 बजे तक चलाया गया। जिसमे डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया, डीएसपी ट्रैफिक बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार हिमांशु तिवारी, राधा बल्लभ गुर्जर, प्रबल यादव, सोनम पाराशर, प्रमोद साहू, यातायात का बल एवं पुलिस के बीस जवानों का बल मौजूद रहा। कुल 21 चालान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के किये गये।
ट्रैफिक पुलिस सभी आमजन से अनुरोध करती हे कि शराब या अन्य किसी भी तरह का नशा करके वाहन ना चलाये जिससे बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सके एवं असमय दुर्घटना मे होने वाली मौतों को रोका जा सके।
त्योहार से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
शहर में शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मन सके, इसके लिए ग्वालियर थाना इलाके में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने आमजनता से अपील की, कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर होली से पूर्व उपनगर ग्वालियर में पुलिस द्वारा सेवानगर से फ्लैग मार्च निकाला गया। जो तानसेन नगर, हजीरा, गौसपुरा नंबर एक होता हुआ गौसपुरा नंबर-2 पहुंचकर संपन्न हुआ। फोर्स के साथ निकले पुलिस अफसरों ने समाजकंटकों को हिदायत दी, कि त्योहार पर अगर उन्होंने कोई हरकत की, तो उनकी खैर नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









