बेटी के मान में सबका सम्मान-समीक्षा गुप्ता
Mar 06 2023
ग्वालियर। बेटी के मान में हम सबका सम्मान है। नारी का सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब उनमें शिक्षा, आत्मविश्वास और कुशल एवं शालीन अभिव्यक्ति के गुण हों। आज नारी ने इन्हीं गुणों से सुसज्जित होकर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह बात पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने बेटियों की आवाज द्वारा बाल भवन में होनहार बेटी एवं महिला स्वच्छता कर्मी सम्मान समारोह में बतौर मुय अतिथि कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष केके दीक्षित व संस्था की संरक्षिका चारु राउत थीं। शुरुआत में सिद्धि सूरी, सारा श्रीवास्तव और रक्षा नवानी ने मां सरस्वती एवं गणेश वंदना की। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष पवन तिवारी, अनिल शर्मा, गुंजन श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, स्नेहा सिंह ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
अध्यक्षता कर रहे आशीष राठौड़ ने कहा कि बिना महिला सशक्तिकरण के न तो कोई राष्ट्र सबल हो सकता है और ना ही समाज सशक्त हो सकता है। भारत में प्राचीन काल से ही नारी शक्ति का स्थान सबसे ऊंचा रहा है। महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही है। इस दौरान 10 महिला स्वच्छता कर्मी एवं 65 होनहार बेटियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा एवं आभार व्यक्त अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर गीता सूर्यवंशी, मोनिका मिाल, नेहा खान, पारिन सिंह, अंजू मोहनिया, कांता शर्मा, रजनी मीना, हेरी गुप्ता, नीरज चौधरी, मयंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









