फिजिक्स के पेपर में मास्क उतरवाकर फोटो मिलाकर दिया प्रवेश
Mar 06 2023
ग्वालियर। एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सोमवार को अपेक्षाकृत कठिन विषय फिजिक्स के साथ अर्थशास्त्र, इतिहास, एवं एलीमेंटस ऑफ साइंस विषय का पेपर हुआ। पिछले पेपर में जिले के बाहर के कुछ सेंटर पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद सोमवार को केंद्रो पर और दिनों से ज्यादा सख्ती रही।
कई परीक्षा केंद्रों पर मास्क लगाकर आने वाले परीक्षार्थियों को मास्क उतारकर प्रवेश पत्र से फोटो मिलाने के बाद प्रवेश दिया गया। छात्र एवं छात्राओं की अलग-अलग कतार लगाकर कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।
कठिन विषय व नकल की संभावना के चलते शहरी एवं ग्रामीण के मिलाकर 91 परीक्षा केद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा हुई जिसमें 12 वीं के 25,754 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा कड़े इंतजाम किए गए साथ ही केंद्रो के बाहर पुलिस हाई अलर्ट पर थी। परीक्षा हॉल में घुसने से पहले परीक्षार्थियों के जूते-मौजे भी उतरवा लिए गए, साथ ही फर्नीचर पर परीक्षा होने के कारण राइटिंग पैड, बैग बाहर ही रखवा लिए गए। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरु होकर 12 बजे तक चली। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। 8.50 बजे उन्हें उत्तरपुस्तिका एवं 8,55 बजे पेपर दिया गया।
गजराराजा, शिशु मंदिर नदी गेट, सनातन धर्म मंदिर सहित अनेक परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों को छोडऩे आए कई अभिभावक वापस घर न जाकर वहीं जमघट लगाए खड़े रहे, जिन्हें पुलिस की मोबाइल वैन ने मााइक से एनाउंस करके खदेड़ा।
बिना रोल नंबर के परीक्षा देने पहुंची छात्रा
गौरीशंकर स्कूल परीक्षा केंद्र पर 9 बजे के बाद एक छात्रा स्नेहा कौरव अपने भाई के साथ परीक्षा देने पंहुची। उसने बताया कि उसका रोल नंबर खो गया हो जिसे खोजने में समय लगजाने के कारण वो लेट हो गई।
ओटी की चाह में गेट बंद होने के बाद पहुंचे परीक्षा देने
सोमवार को चूंकि परीक्षा में पेपर में 40 नंबर के आब्जेक्टिव प्रश्न थे जिसके चलते विनय नगर सेक्टर 3 स्थित गौरीशंकर स्कूल पर कई परीक्षार्थी केंद्र पर पहले पहुंचने के बाद भी अंदर न जाकर बाहर मोबाइल लेकर ओटी का नंबर आने का इंतजार करते देखे गए। चूंकि इस बार केवल 5 मिनट पहले पेपर बंटने का समय है इसलिए ऐसे लोगों को कोई सफलता नहीं मिली। ये परीक्षार्थी 8.55 बजे पेपर बंटने के बाद परीक्षा केंद्र में अंदर प्रवेश लेने पहुंचे तो इनको केंंद्राध्यक्ष रंजना खांडे ने चेतावनी देकर स्पेशल तलाशी के बाद मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर प्रवेश दिया। जहां जनकगंज हायर सेकंडरी स्कूल, एसडी कान्वेंट, ग्रीन गार्डन स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हॉल में आगे बैठे परीक्षार्थी ओटी के लिए ताका-झंाकी करते नजर आए हालंाकि आपस में नकल न कर सकें इसके लिए उन्हें अलग सेट ए, बी, सी एवं डी के प्रश्नपत्र हल करने दिए गए थे।
सीबीएसई 12वीं में फिजिक्स का पेपर हुआ
वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में सोमवार को मुख्य विषय फिजिक्स का पेपर हुआ। बोर्ड द्वारा बनाए गए सभी 27 परीक्षा केंद्रों पर आज ये परीक्षा हुई। मुख्य विषय होने के कारण एवं आवश्यक सब्जेक्ट होने के कारण सोमवार को सभी सेंटरों पर परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य विषय होने के कारण सोमवार को परीक्षा केंद्रों के बाहर परिक्षार्थियों एवं उन्हें छोडऩे आए अभिभावकों की भीड़ जमा थी वहीं स्कूलों ने सब्जेक्ट टीचर की ड्यूटी भी लगाई थी।
घरों से अपने माथे पर टीका लगवाकर एवं दही मिठाई खाकर परीक्षा देने निकले परीक्षार्थी सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरु हो गए थे। प्रवेश द्वार पर लगे नोटिस बोर्ड पर लगे शिटिंग प्लान में अपना स्थान देखने छात्र एवं उनके अभिभावक माथापच्ची करते दिखाई दिए। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश 9.30 बजे कड़ी चेकिंग के बाद दिया गया। 10 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। 10 से 10.15 बजे के बीच 15 मिनट का समय आंसर-शीट भरने के लिए एवं 10.15 से 10.30 तक 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढऩे के लिए दिया गया। परीक्षा 1.30 बजे समाप्त हुई, उससे पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल से बाहर नहीं जाने दिया गया। शहर के बीचों बीच स्थित कॅार्मल कॅान्वेंट स्कूल परीक्षा केंद्र पर सेंट टैरेसा स्कूल एवं एएमआई शिशु मंदिर के परीक्षार्थी सोमवार को परीक्षा देने पहुंचे, वहीं आर्मी एरिया स्थित केवी नंबर -3 में सेंट पॉल स्कूल एवं लिटिल एंजिल स्कूल में संस्कार स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









