हाथरस रेप व हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने विरोध में प्रदर्शन किया

Mar 05 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ग्वालियर इकाई द्वारा हाथरस रेप व हत्याकांड मामले में तथ्यों को दबाने एवं तीन आरोपियों कि रिहाई के विरोध में प्रदर्शन कर पीडि़ता को न्याय दिलाएं जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में उपस्थित महिलाओं को एडवा जिला सचिव गीता जाटव ने संबोधित किया और कहा कि इस पूरे मामले में अपराधियों को बचाने के लिए तथ्यों को दबाने का प्रयास किया गया सिर्फ एक अपराधी पर गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया गया है शुरुआती दौर में जिस तरीके से इस मामले को राजनीतिकरण किया गया उसे साफ समझ में आता है कि कहीं ना कहीं सरकार व प्रशासन अपराधियों के साथ मिले हुए है।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को एडवा सचिव मंडल सदस्य कांता राजोरिया एवं सुनीता गौतम ने भी संबोधित किया और कहा कि जब तक सरकार महिलाओं पर हिंसा करने वाले अपराधियों को सत से सत सजा नहीं देगी। अपराधियों के हौसले इसी प्रकार बुलंद होते रहेंगे और ऐसी घटनाओं पर रोक लगने की वजाय बढ़ोतरी होगी, इसलिए सरकार बेटी बचाने बेटी पढ़ाने के झूठे नारे लगाना बंद करें और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए और उन कानूनों को सती से लागू करें। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रीति सिंह एवं निर्मला पाराशर सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।