वरिष्ठ साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल का सम्मान हुआ

Mar 05 2023

ग्वालियर। गत दिवस भांडेर में डॉ शंकर लाल शुक्ला स्मृति अखिल भारतीय बुंदेली समारोह में ग्वालियर के चर्चित साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक एवं साक्षात्कार मासिक पत्रिका के संपादक डॉ विकास दवे वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर डॉक्टर कामिनी संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं अन्य अतिथियों ने एक गरिमामय आयोजन में शुक्ल को शॉल प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर रामसेवक पंकज काव्य सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुरैना, दतिया, सेवड़ा, भांडेर,ओरछा, मोठ और कौंच के अनेक साहित्यकार भी उपस्थित थे।