सिलेंडरों के दाम बढऩे को लेकर कांग्रेस ने विशाल धरना दिया

Mar 05 2023

ग्वालियर। घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के एक मार्च को दाम बढऩे से होली के पर्व पर लोगों को एक और झटका केन्द्र सरकार ने दिया है। गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमत बढऩे को लेकर रविवार को कांग्रेस ने फूलबाग पर विशाल धरना दिया और प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पदाधिकारियों ने कहा कि जो गैस सिलेंडर कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल में साढ़े चार सौ रुपए का था आज वही गैस सिलेंडर बारह सौ पर पहुंच गया। जो सिलेंडर साठ साल में साढ़े चार सौ का हुआ वही सिलेंडर महजि आठ साल में तिगुना बाहर सौ पर पहुंच गया।
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना स्थल पर गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ.सतीश सिकरवार,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा,कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रश्मि पवांर शर्मा,कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संया में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।