एमपी बोर्ड : 12वीं का हुआ अंग्रेजी का पेपर
Mar 04 2023
ग्वालियर। एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में आज अपेक्षाकृत कठिन विषय अंग्रेजी का पेपर हुआ। हिंदी का सरल पेपर देखकर जो परीक्षार्थी पिछली बार खुश थे आज उनके चेहरे पर पेपर पढऩे के साथ रंग आ जा रहे थे। परीक्षार्थियों को राहत ये रही कि आज हिंदी के पेपर की तरह पेपर हल करने के लिए ओएमआर शीट वाली उत्तरपुस्तिका नहीं दी गई जिससे उन्हें सुविधा रही एवं पेपर पढऩे के लिए पर्याप्त समय मिला।
कठिन विषय नकल की संभावना के चलते शहरी एवं ग्रामीण के मिलाकर 91 परीक्षा केद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा हुई। परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा कड़े इंतजाम किए गए साथ ही केंद्रो के बाहर पुलिस हाई अलर्ट पर थी। परीक्षा हॉल में घुसने से पहले परीक्षार्थियों जूते मौजे भी उतवा लिए गए, साथ ही फर्नीचर पर परीक्षा होने के कारण राइटिंग पैड, बैग बाहर ही रखवा लिए गए। सुबह 9 बजे शुरु होकर 12 बजे तक चली। परीक्षार्थियों को सुबह 8.५0 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। 8.45 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।
गजराराजा, शिशु मंदिर नदी गेट, सनातक धर्म मंदिर सहित अनेक परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों को छोडऩे आए कई अभिभावक वापस घर न जाकर वहीं जमघट लगाए खड़े रहे जिन्हे पुलिस की मोबाइल वैन ने मााइक से एनाउंस करके खदेड़ा।
शनिवार के पेपर में चूंकि 40 नंबर के आब्जेक्टिव प्रश्न थे जिसके चलते हॉल में आगे बैठे परीक्षार्थी ओटी के लिए ताकाझंाकी करते नजर आए हालंाकि वो आपस में नकल न कर सकें इसके लिए उन्हें अलग सेट ए, बी, सी एवं डी के प्रश्नपत्र हल करने दिए गए थे।
सीबीएसई में 10वीं का साइंस का पेपर हुआ
वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को मुख्य विषय साइंस का पेपर हुआ। बोर्ड द्वारा बनाए गए सभी 27 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को ये परीक्षा हुई। मुख्य विषय होने के कारण एवं आवश्यक सब्जेक्ट होने के कारण शनिवार को सभी सेंटरों पर सबसे ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य विषय होने के कारण शनिवार को परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों एवं उन्हें छोडऩे आए अभिभावकों की भीड़ जमा थी। घरों से अपने माथे पर टीका लगवाकर एवं दही मिठाई खाकर परीक्षा देने निकले परीक्षार्थी सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरु हो गए थे । प्रवेश द्वार पर लगे नोटिस बोर्ड पर लगे शिटिंग प्लान में अपना स्थान देखने छात्र एवं उनके अभिभावक माथा-पच्ची करते दिखाई दिए।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश 9.30 बजे कड़ी चेकिंग के बाद दिया गया। 10 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। 10 से 10.15 बजे के बीच 15 मिनट का समय आंसर-शीट भरने के लिए एवं 10.15 से 10.30 तक 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढऩे के लिए दिया गया। परीक्षा 1.30 बजे समाप्त हुई, उससे पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल से बाहर नहीं जाने दिया गया।
शहर के बीचों बीच स्थित कॅार्मल कॅान्वेंट स्कूल परीक्षा केंद्र पर सेंट टैरेसा स्कूल एवं एएमआई शिशु मंदिर के परीक्षार्थी शनिवार को परीक्षा देने पहुंचे, वहीं आर्मी एरिया स्थित केवी नंबर 3 में सेंट पॉल स्कूल एवं लिटिल एंजिल स्कूल में संस्कार स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









