चेंबर ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा जल्दी करें निर्णय

Mar 04 2023

ग्वालियर। गार्बेज शुल्क के विरोध चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। चेंबर ने नगरनिगम, ग्वालियर द्वारा जनप्रतिनिधियों के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने तथा व्यवसायियों के ऊपर की जा रही जबरन कार्रवाई को तत्काल रोके जाने सहित शुल्क के सहमति पूर्ण प्रस्ताव पर राज्य शासन स्तर के अधिकारियों द्वारा अनुमोदन नहीं किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एडीएम एच. बी. शर्मा को ज्ञापन सौंपा।  गार्बेज शुल्क पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो मौन जुलूस, मशाल जुलूस, बाजारों में धरना और ब्लैक आउट एवं ग्वालियर बंद तक किया जाएगा। 
ज्ञापन में बताया गया है कि गार्बेज शुल्क की दरें भोपाल, इंदौर, जबलपुर की तुलना में बहुत अधिक हैं। कुछ समय पहले तत्कालीन संभागीय आयुक्त के निवास पर ऊर्जा मंत्री, चेंबर के पदाधिकारी और निगमायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया कि गार्बेज शुल्क को ऐच्छिक कर सम्पत्ति कर जमा किया जा सकेगा। इस निर्णय के बाद पिछले तीन वर्षों से लोग सम्पत्ति कर आसानी से जमा कर रहे हैं और जिन्हें नामांतरण/ट्रेड लाइसेंस/अन्य निगम से संबंधित लायसेंस/नगर-निगम मार्केट के किराएदार मजबूरन गार्बेज शुल्क के साथ सम्पत्ति कर जमा कर रहे हैं, नहीं तो उनकी इस प्रक्रिया को रोका जा रहा है। 
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल सहित संस्था के सदस्य एवं शहर के व्यवसाई मनीष बांदिल, अनुराग गर्ग, सतीश गर्ग, मुकेश सांघी, संजय अग्रवाल, दीपक जैसवानी, चन्द्रकान्त अग्रवाल, विजय जौहरी, जयप्रकाश गाबरा, महेन्द्र साहू, चैतन्य गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, नन्दकिशोर गोयल, भरत बंसल, अनिल आनन्द, आशीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विनोद ओझा, डॉ. विनोद गुप्ता, विजय जौहरी आदि उपस्थित थे।