भाजपा के राज्य में समस्याओं से जूझ रही है जनता: शर्मा
Mar 04 2023
ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने ग्वालियर विधान सभा के वार्ड1 के जाधव कॉलोनी एबी रोड बोहढ़ापुर गर्गज कॉलोनी कामदगिरि अपार्टमेंट में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क कर जनता के बीच उनकी समस्याओं को जाना। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस की रीत नीति को लेकर विस्तार से चर्चा कर आगामी चुनाव में कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की बात की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि 20 साल के भाजपा के कुशासन में जनता त्रस्त है भाजपा मस्त है उन्होंने भाजपा सरकार परपर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज आपके ही राज्य में गरीब जनता जन समस्याओं से जूझ रही है।
शिवराज मामा की भांजी और बहने अंधेरे में बैठी हैं मां बहनों के साथ आप की भांजी यों के साथ प्रतिदिन बलात्कार हो रहे हैं लूटपाट की घटनाएं हो रही है मध्य प्रदेश बलात्कार में पहले नंबर पर राज्य बन गया है और आप घोषणाओं पर घोषणाएं किए जा रहे हो जनता आपके दोहरे चरित्र को समझ गई है। आज भी ग्वालियर विधानसभा की हालत बदहाल है लोग आज भी मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं सुनील शर्मा ने युवाओं से चर्चा करते हुए बताया कि आज हमारे कई सारे युवा परमानेंट बेरोजगार हो गए हैं।
सरकार में बहुत सारे लोग ओवरेज हो गए और सरकार सिर्फ युवाओं को भर्तियों के नाम पर लूटने में लगी है जिस तरह से परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं उससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ छल कर उन्हें लूटने का दुस्साहस कर रही है भाजपा सरकार सर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में शनि हुई है, उन्होंने माता बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी आर्थिक सहायता और पेंशन के लिए सबसे पहले आज से 5 साल पहले मैंने लड़ाई लड़ी थी आज चुनाव में सरकार को आपकी याद आ गई है। लेकिन कमलनाथ जी ने आपको हर महीने 1500 देने का वादा किया है और कांग्रेस जो कहती है वह करती है। आप लोग कांग्रेस का साथ दें कांग्रेस हर गरीब के साथ खड़ी है।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय जनता का सुनील शर्मा को भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को शीघ्र निराकरण कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। उनके साथ मुख्य रूप से राजेश खान, मुनेंद्र भदोरिया, नवीन भद्रकारिया, पार्षद सुरेंद्र चौहान, पीपी शर्मा, रामू कुशवाह, नाजिम भाई, मुन्नालाल खरे, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, सोबरन जाटव, अरमान कुरेशी, सौरभ तिवारी, धर्मेश देवरिया, सोहेल खान, रामसहाय तोमर, टिंकल चौधरी, करण शर्मा, अरविंद वैष्णव, राकेश शर्मा, शशिकांत शर्मा सहित जिला कांग्रेस के सभी समानित सदस्य और क्षेत्रीय जनता विशेष रुप सेमौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









