स्वामी सरकार और एस कुमार ने दिखाए जादू के खेल
Mar 04 2023
ग्वालियर। गत दिवस महाराज बाड़े पर जादूगर सम्राट स्वामी सरकार व जादूगर एस कुमार ने जादू के चमत्कार दिखाए, स्वामी सरकार ने मन चंगा कठौती में गंगा के रूप में पानी के खेल और खाली प्रेम में संत रविदास जी का फोटो जादू से बनाया। गंगा जल से भरे एक पात्र में दो कंगन भी निकालें और पानी में शालिग्राम पत्थर भी तैराया।
रविदास महाराज जी के रूप में बनी एक लडक़ी को मंदिर में बंद कर 12 तलवारों से छलनी कर दिया, फिर जिंदा लडक़ी को मंदिर से बाहर निकाला। एक महिला को पब्लिक में से बुलाकर उसकी गर्दन में तलवार आरपरी की व जादू के रुमाल से माला बनाकर रविदास जी महाराज का स्वागत किया। इसके बाद जादूगर एस कुमार ने जादू के अनेकों खेल दिखाकर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के नत्थाराम राजोरिया, मान सिंह चौकोटिया, महेंद्र मंगल, लक्ष्मी नारायण जाट, अनिल सगर, रवि गौतम, सुनील चौरसिया, हकीम सिंह जाटव, ओमी चरण चौकोटिया, रामकुमार निधार के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।अंत में भंडारे की प्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









