बीएड परीक्षा में फिर पकड़ा साल्वर, बिहार के छात्र की जगह दे रहा था परीक्षा
Mar 04 2023
ग्वालियर। बीएड परीक्षा में एक बार फिर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। इस बार मुरार के वीआरजी कालेज में बिहार के छात्र की जगह परीक्षा दे रहे साल्वर को पकड़ा गया। इससे पहले साइंस कालेज में महिला साल्वर पकड़ी गई थी। जो साल्वर पकड़ा गया है, वह भी बिहार का ही रहने वाला है। पुलिस अब इन दोनों साल्वरों के बीच में कनेक्शन तलाश रही है। आशंका है- बिहार से बीएड परीक्षा देने के लिए कई साल्वर बुलाए गए हैं।
मुरार स्थित वीआरजी कालेज को बीएड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह की पाली में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे। कालेज के दूसरे मंजिल पर बी-गैलरी में बने परीक्षा कक्ष में सुबह करीब 10 बजे पर्यवेक्षक ने इनके दस्तावेज जांचना शुरू किए। तभी रोल नंबर-211133237 के परीक्षार्थी का आधार कार्ड मिसमैच हो गया। यहां से सिकेंद्र कुमार यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी सुपौल बिहार को पकड़ा गया।
वह सुधीर कुमार महतो निवासी बिहार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सिकेंद्र कुमार यादव को यहां पर्यवेक्षक ने पकड़ लिया, इसके बाद मुरार पुलिस को सूचना दी। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली तो मुरार थाने की फोर्स यहां पहुंची। आरोपित के दस्तावेज जब्त किए गए। उसने पूछताछ में बताया कि उसने 10 हजार रुपये एडवांस लिए थे। बाकी रुपये उसे परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद मिले थे। उससे पूछताछ की जा रही है।
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि झांसी रोड में भी जो महिला साल्वर पकड़ी गई थी, वह बिहार की रहने वाली है। उसके भाई से पूछताछ में सामने आया कि वह 25 लोगों को बिहार से लेकर आया है। इसलिए अभी इन दोनों के बीच कनेक्शन ढूंढा जा रहा है।
महिला साल्वर के भाई ने साधी चुप्पी, काल डिटेल खंगालेगी पुलिस
महिला साल्वर के भाई ने चुप्पी साध ली है। झांसी रोड पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। अब पुलिस उसकी काल डिटेल खंगालेगी। काल डिटेल की पड़ताल की जाएगी और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों तक पुलिस पहुंचेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









