घर की गृहणियां, कुशल प्रशासक का अच्छा उदाहरण- बीके अवधेश

Mar 04 2023

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोल्डन वल्र्ड रिट्रीट सेंटर के परिसर में प्रशासक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में, ब्रह्माकुमारीज़ ज़ोनल डायरेक्टर अवधेश बहन का सम्मान समारोह व प्रशासक सम्मेलन व वरदानी दिवस ऐसे तीन अलग-अलग कार्यक्रम को सम्मिलित रूप से आयोजित किया गया।
प्रशासक सम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज़ के प्रशासक विंग अवधेश बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि रावण प्रखाण्ड़ ज्ञानी था, विद्वान था, उसके पास सारे अश्त्र-शस्त्र सब कुछ थे लेकिन बहुत अभिमानी भी था। अभियान की बजह से ही उसने सब कुछ खो दिया था।
आज वर्तमान समय में एक कुशल प्रशासक वही बन सकता है, जिसने अपने जीवन में निरहंकारिता को अपनाया हो, जिसके पास परोपकारी प्रवृत्ति हो, स्नेह-प्यार हो, दया करूणा हो वही एक अच्छा प्रशासक बन सकता है। हमारे घर को सुचारू रूप से चलाने वाली गृहणियों को देखकर तो अच्छे-अच्छे प्रशासक भी दंग रह जाते हैं। घर की गृहणियां धर्म-कर्म के कार्य में भी बड़े ही जोरशोर से हिस्सा लेती हैं। यही धर्म-कर्म का कार्य अर्थात पूजा-पाठ इत्यादि ही उन्हें निरअहंकारी, दया-करूणा से भरपूर कर देता। 
अत: हमें अपने जीवन में आत्मविश्वास परमात्मविश्वास को लाना अति आवश्यक है तब ही हम एक कुशल स्वप्रशासक व अन्य पर प्रशासन करने वाले प्रशासक बन सकते हैं। अपने जीवन में दया-करूणा व अन्य सभी दिव्य शक्तियों व गुणों को भरने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ में सिखाए जाने वाले राजयोग मेडिटेशन को अपनाना एक कारगर उपाय है, जिसके द्वारा हम एक कुशल प्रशासक बन सकते है।
अनिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम बैंक बेलेंस रखते है ऐसे ही हमने अपने जीवन में कितने दया-करूणा का बैलेंस बनाया इसको कभी चेक किया है और वह बैंक है कहां पर यह कभी सोचा है। यदि आप लोगों को उस बैंक का पता नहीं मालूम है तो आज यह जान लें कि हम अभी उस बैंक में ही बैठे हुए हैं। अर्थात ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय....
कार्यक्रम में ड़ा. राजीव सिंह, यदुवंश, डॉ.प्रवीण शर्मा, डॉ.अमन, डॉ.नूर, ब्रह्माकुमारी सुधा बहन, ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन, बीके ज्योति बहन, बीके रेखा बहन, बीके शशि बहन, बीके सीता बहन सहित अनेकानेकानेक भाई एवं बहनें उपस्थित थे।
ब्रह्माकुमारीज परिसर में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मिश्रा हॉस्पिटल ग्वालियर से पधारे हुए डॉक्टरों ने लगभग 1 सैकड़ा से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार बीके ज्योति बहन ने किया।