दौलतगंज श्याम खाटू मंदिर से निकली शोभा यात्रा
Mar 03 2023
ग्वालियर। नगर में होलिका दहन के समय को लेकर ज्योतिषों व मंदिरों के पुजारियों को लेकर मतभेद के बीच नगर में होली का उत्सव शुरु हो गया है। होली पर बाबा श्याम खाटू का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव नगर में शुरु हो गया है। दौलतगंज स्थित बाबा श्याम खाटू मंदिर से शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे नीले घोड़े पर सवार बाबा की शाही सवारी बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण व भक्तों के साथ इत्र व गुलाल से होली खलेने के लिये निकली। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली और भक्तों द्वारा बाबा की सवारी का स्वागत किया गया। शाम को मंदिर पर कीर्तन का आयोजन के साथ छप्पन भोग, इत्र व पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया।
हुरावली पहाड़ी खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया,भंडारा आज
भगवान खाटू श्याम का जन्मदिवस शुक्रवार को हुरावली पहाड़ी पर स्थिति मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया। उक्त जानकारी मंदिर समिति के रवि श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने कहा कि हुरावली पहाड़ी पर स्थिति मंदिर में भगवान चित्रगुप्त, नवग्रह, शिवजी, हनुमान जी और खाटू श्याम सहित अन्य देवी-देवता विराजमान हैं। मंदिर समिति ने बताया कि भगवान खाटू श्याम का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय महिलाओं भक्तों की मंडली द्वारा दोपहर 3 बजे से भजन गायन का कार्यक्रम और प्रात: काल से रात्रि 9 बजे तक बाबा के दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। आज 4 मार्च शनिवार को सांयकाल बाबा के भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









